12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी… स्कूलों में दिसंबर में नहीं होंगे वार्षिक उत्सव

Ashoka time’s…17 December 25

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब वार्षिक उत्सव (Annual Function) के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

उच्च शिक्षा निदेशालय (Directorate of Higher Education) द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के कई स्कूलों द्वारा दिसंबर महीने में वार्षिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, जो कि सरकार के तय नियमों के खिलाफ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम छात्रों की पढ़ाई को प्रभावित होने से बचाने के लिए उठाया गया है।

उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी प्रतिलिपि
शिक्षा विभाग के निदेशालय ने जिला उप-निदेशकों (Deputy Directors) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के स्कूल प्रमुखों को इन आदेशों का सख्ती से पालन करने के लिए निर्देशित करे। आदेशों के मुताबिक, प्रदेश के समस्त सरकारी स्कूलों में वार्षिक उत्सव केवल 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच ही आयोजित किए जाने चाहिए। विभाग का मानना है कि दिसंबर में परीक्षाओं की तैयारी का समय होता है, ऐसे में उत्सवों के आयोजन से विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आती है।

शिक्षा निदेशक की ओर से जारी इस पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी स्कूल इन निर्देशों की अवहेलना करता पाया गया, तो संबंधित संस्थान के प्रमुख के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि “लेटर और स्पिरिट” के साथ इन नियमों को लागू किया जाए ताकि शैक्षणिक कैलेंडर में किसी भी तरह का व्यवधान न हो। इस अधिसूचना की प्रति खंड शिक्षा अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को भी भेज दी गई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles