13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब में व्यक्ति सट्टेबाजी करते गिरफ्तार…580 रुपये व सट्टा पर्ची बरामद

Ashoka time’s…17 December 25

पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई उस समय की गई, जब पुलिस टीम मेलियो चौक क्षेत्र में नियमित गश्त पर मौजूद थी। पुलिस को मौके पर सूचना मिली कि मेलियो चौक मुख्य सड़क से बाईं ओर स्थित एक चाय के खोखे पर एक व्यक्ति लोगों को आवाज देकर सट्टा खेलने के लिए उकसा रहा है। आरोपी लोगों को 1 रुपये के बदले 80 रुपये जीतने का लालच देकर अवैध रूप से सट्टा लगवा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस जांच में उक्त व्यक्ति की पहचान खड़क सिंह पुत्र शंकर सिंह, निवासी गांव मोलियो, डा. माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दड़ा/सट्टा पर्ची सहित कुल 580 रुपये की नकद राशि बरामद की। पुलिस के अनुसार यह राशि सट्टेबाजी से संबंधित पाई गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles