12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

लाखों के गहनों को चोर ने मुथुट फाइनेंस लिमिटेड ने में रखा गिरवी… आरोपी गिरफतार

Ashoka time’s…31 October 23 

देश की नामी वित्तीय व गैर-बैंकिंग संस्था मुथुट फाइनेंस लिमिटेड ने आंख बंद कर चोरी के गहने को गिरवी रख लिया। इसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। 

कंपनी सोने के लेन देन के वित्तपोषण के अतिरिक्त विदेशी मुद्रा सेवाएं, धन हस्तांतरण,धन प्रबंधन सेवाएं, यात्रा और पर्यटन सेवाएं प्रदान करती है तथा सोने के सिक्के(Gold Coins) बेचती है। सवाल ये पैदा होता है कि नामचीन चोर का सोना कैसे गिरवी रख लिया गया। जबकि शक होने की सूरत में पुलिस को सूचित करना चाहिए। लाखों के गहनों को महज 42 हजार रुपये में गिरवी रख लिया।

12 अक्टूबर को सोलन(Solan) में महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वो कंपनी में ड्यूटी के लिए गई थी। ड्यूटी से वापस आने पर में पाया, लोहे की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। मंगलसूत्र, 2 गले में पहनने के आभूषण, 3 कान की बालियां 2 सैट छोटी बड़ी, 4 अंगूठियां व 2-3 हजार रू का कैश गायब था। तफ्तीश के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) को चेक किया गया और तकनीकी जांच की गई।

पुलिस को पता चला कि 32 वर्षीय आरोपी आदर्श राणा पुत्र सही राम निवासी गांव ठारू( मझगाँव) ने वारदात को अंजाम दिया है। पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। टीम का गठन कर आरोपी की तलाश (Search Operation) आसपास के इलाकों में की गई।

मोहाली में ठिकाने का पता लगाया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा 23.अक्टूबर को मोहाली से गिरफ्तार किया गया। 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड (Police Remand) में आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

पूछताछ में आरोपी आदर्श राणा ने बताया कि उसने चोरी किये गये आभूषणों को मुथुट फाइनेन्स परवाणू में गिरवी रखा था व 42 हजार रुपये का लोन (Loan) लिया था। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर से मुथुट फाइनेन्स परवाणू से गिरवी रखे हुए रखे हुए सोने के गहनो को बरामद किया गया।

पूछताछ आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी आभूषणों में से एक अंगूठी (Ring) मनिन्द्र उर्फ मंटू पुत्र दिलबाग निवासी धर्मपुर को दी है, जिस पर आरोपी मनिन्द्र को तफ्तीश शामिल कर गिरफ्तार किया गया। दूसरे आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अंगूठी को आगे परिचित राम शंकर को दी है। अंगूठी लेने वाले आरोपी को 9 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

रविवार को को 38 वर्षीय राम शंकर पुत्र रामजस निवासी पंचकुला (Panchkula) को भी तफ्तीश में शामिल किया गया,जिसने चोरी शुदा अंगूठी को पुलिस को सौंप दिया।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी आदर्श राणा एक आदतन चोर है साथ ही नशेड़ी भी है,जिसके खिलाफ पहले भी चिट्टे से जुड़े 6 और चोरी के तीन मुकदमे दर्ज है। उन्होंने कहा कि अन्य मुकदमों में भी जमानत रद्द करने की याचिका में कोर्ट में डाली जा रही है। एसपी ने बताया कि वारदात में 100 प्रतिशत की बरामदगी हो चुकी है।

प्रोफेसर को दी जान से मारने की धमकी…अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज 

भंगायणी मंदिर हरिपुरधार-लानी बोराड़ के लिए प्रथम बस सेवा शुरू…कई क्षेत्रों को लाभ 

दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों के लिए लगेंगे सिरमौर में 5 कैंप-विवेक शर्मा….

तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी दो को कामगारों टक्कर… दर्दनाक मौत 

विकासखंड शिलाई में आरंभ हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles