13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों के लिए लगेंगे सिरमौर में 5 कैंप-विवेक शर्मा….

Ashoka time’s…30 October 23 

सिरमौर जिला में आगामी दिसम्बर माह में पांच स्थानों पर जिला प्रशासन सिरमौर और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग जनों और वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जायेगा। यह कैंप सिरमौर जिला के शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद, चंदोल (पझौता) और श्री रेणुका जी के कुब्जा पैवेलियन में आयोजित किये जाने प्रस्तावित हैं। 

सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने आज सोमवार को नाहन में कैंप आयोजन सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की है।

विवेक शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले इन कैंपों में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा पात्र दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कृत्रिम अंगों की पैमाईश की जायेगी जबकि द्वितीय चरण में कृत्रिम अंग तैयार होने के बाद कृत्रिम अंग वितरण के लिए अलग से कैंप आयोजित होंगे।

उन्होंने कहा कि समाज के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के हितों के दृष्टिगत आयोजित किये जा रहे इन कैंपों का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को मिले, इसके लिए पंचायतों, आंगनवाड़ी केन्द्रों और आशा वर्करों के माध्यम से जन-जन तक सूचना पहुंचाने का कार्य किया जाना चाहिए।

विवेक शर्मा ने सभी पात्र दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों से इन कैंपों का लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इन कैंपों के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम, जिला कल्याणा अधिकारी के अलावा तहसील कल्याण अधिकारियों के कार्यालयों में संपर्क किया जा सकता है।

जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर विवेक अरोड़ा ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि इन प्रस्तावित कैंपों का आयोजन एडिप और व्योश्री योजना के तहत किया जायेगा। उन्होंने जिला के सभी पात्र लोगों को निशुल्क कृत्रिम अंग योजना का लाभ उठाने के लिए कैंप स्थलों पर आकर अंगों की पैमाईश करवाने का आग्रह किया।

परियोजना अधिकारी डीआरडीए अभिषेक मित्तल, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी दो को कामगारों टक्कर… दर्दनाक मौत 

विकासखंड शिलाई में आरंभ हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम

पांवटा पुलिस स्टेशन के सामने बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम…

शिमला में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी…

द स्कॉलर्स होम स्कूल में ‘नव उदय’ का प्रथम चरण….

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles