6.5 C
New York
Sunday, October 18, 2026

लाइनमैन के पद पर तैनात कर्मचारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत….

Asokatime’s….16 September 

जनपद पुलिस चौकी नम्होल के तहत घ्याणा में बिजली का काम करते समय विद्युत बोर्ड में लाइनमैन के पद पर तैनात एक कर्मचारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। 

मृतक कर्मचारी की पहचान 56 वर्षीय अमर सिंह स्वर्गीय नानकू राम गांव परनाली के रूप में हुई है।करंट लगने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

वीरवार को ढाबे पर मीटर लगाने के लिए विद्युत कर्मचारी काम पर जुटे हुए थे।वही, अमर सिंह एलुमिनियम की सीढ़ी लगाकर खंभे पर सर्विस वायर का कनेक्शन देने के लिए चढ़ गया।उसी दौरान अचानक उसे करंट लग और वह नीचे गिर गया। इस दौरान सीढ़ी भी नीचे गिर गई।

उस समय अमर सिंह लाइनमैन ने बाएं बाजू की कोहनी में व बाईं टांग के कूल्हे व पीठ में दर्द बता रहा था व उसे गुम चोटें लगी हुई थी। उसे आनन- फानन में गसौड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले गए। लेकिन अस्पताल में चिकित्सा द्वारा उसे मृतक घोषित कर दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles