15.9 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

रेणुका-संगड़ाह कालथ के समीप बस पर गिरी चट्टान…बस चालक एक महिला को आई चोटें

Ashoka time’s…6 July 24 

जिला सिरमौर रेणुका-संगड़ाह सड़क पर कालथ के समीप बस पर एक चट्टान गिर गई। हादसे में बस चालक और एक महिला को चोटें आई हैं

हादसा सुबह के समय पेश आया है।जब बस सुबह बड़ग गनोग से उपमंडल संगड़ाह होकर पीडिया धार ,बोगधार ,नैहराधार पून्नरधार जाती है। तभी अचानक चलती निजी बस अनिल कोंच के छत पर कालथ के समीप पहाड़ी से चट्टान गिर गई हादसे में महिला के पांव पर चोट आई। बताया जा रहा है कि बस चालक को भी हल्की चोटें आई हैं बाकी सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घायल महिला को उपचार के लिए ददाहू सिविल अस्पताल लाया गया। यहां महिला के पांव पर पांच स्टिचस लगाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया।

वही जब इस बारे में ददाहू अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर अशोक से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि सुबह 10:00 बजे के करीब महिला को गंभीर अवस्था में लाया गया था महिला के पांव में गंभीर चोटे आई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अवैध कच्ची शराब का कहर… अलग-अलग मामलों में 53 लीटर बरामद…

पांवटा साहिब में खुलेआम घूम रहे बाइक और मोबाइल चोर…असुरक्षित महसूस कर रहे नागरिक…

पुलिस ने 5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर को धर दबोचा…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles