18.8 C
New York
Monday, November 2, 2026

पांवटा साहिब में खुलेआम घूम रहे बाइक और मोबाइल चोर…असुरक्षित महसूस कर रहे नागरिक…

Ashoka Times…4

पांवटा साहिब में चोरियों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है एक और जहां तारूवाला में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी का मामला सामने आया है तो वहीं दूसरी और एक घर में घुसकर बदमाश द्वारा मोबाइल चोरी करने का मामला भी सामने आया है।

पांवटा साहिब में बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं इस बारे में जानकारी देते हुए अजय कुमार निवासी तारूवाला ने बताया 2 दिन पहले उनकी बाइक दुकान के बाहर खड़ी हुई थी जिसको लॉक भी किया गया था लेकिन रात के करीब 2:00 बजे कुछ युवा आते हैं और उनकी मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर बाइक को पैदल ही घसीट कर ले जाते हैं यह पूरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। जो कि पुलिस को सौंप दी गई है।

 

वहीं दूसरे मामले में बलवीर सिंह ने बताया कि दिनदेहड़े उनके घर में एक युवक घुस गया और कमरे के भीतर रखे मोबाइल चोरी करके ले गया उस दौरान वह घर से बाहर थे उन्होंने बताया कि युवक का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसे ज्यादा से ज्यादा वायरल कर इस युवा को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी दिलाएं।

पीड़ितों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बदमाशों को पड़कर पुलिस उन्हें न्याय दिलवाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles