19.4 C
New York
Monday, November 2, 2026

पुलिस ने 5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर को धर दबोचा…

Ashoka time’s…4 July 24 

हिमाचल प्रदेश जिला राजधानी शिमला और ठियोग में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए‌ चार नेपाली व्यक्तियों को 5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

पहला मामला….

शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने बालूगंज थाना के अंतर्गत तारादेवी-टुटू बाईफ्रिकेशन पर सोलन से शिमला आ रही एक बस (HP 36D-1830) को निरीक्षण के लिए रोका। इस दौरान बस में सवार मोतीलाल और जीत बहादुर निवासी (नेपाली) के कब्जे से 3 किलो 890 ग्राम अफीम बरामद की गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

दूसरा मामला…

ठियोग थाना क्षेत्र के मतियाना कस्बे का है, जहां नेशनल हाईवे-5 पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार (HP 95-3535) को तलाशी के लिए रोका और कार में रखे एक थैले से 1.516 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी तिलक बोहरा और सुधीर बुद्धा के तौर पर हुई है। ये दोनों शिमला जिला के कुमारसेन के नारकंडा में सेब बगीचे में काम करते हैं। ठियोग पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कहां से ये अफीम लेकर आए थे। यह भी जांच की जा रही है कि नेपाल से अफीम को हिमाचल में तो नहीं लाया जा रहा है। बुधवार देर रात गश्त और नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने इन तस्करों को धर दबोचा है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

उद्योग मंत्री ने 398 मेधावी विद्यार्थियों को शाइनिंग स्टार अवार्ड से किया सम्मानित

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई तक

नाबालिग किशोरी ने दिया शिशु को जन्म…अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज 

भारी बरसात के चलते सोलन से होकर चंडीगढ शिमला प्रमुख मार्ग गिरी विशाल चट्टानें

7 जुलाई को जिला की सभी 259 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन….उपायुक्त

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles