20.2 C
New York
Saturday, October 17, 2026

मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति 1.35 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार…

Ashoka time’s…2 Feburary 26

सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस थाना शिलाई की टीम ने तीन व्यक्तियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार गत रात्रि पुलिस टीम NH-707 पर धकोली के समीप गश्त पर थी।इसी दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका।मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार थे।

पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक ने एक गेंदनुमा कागज़ सड़क के पीछे नाली की ओर फेंक दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए फेंकी गई वस्तु को उठाकर जांच की, जिसमें चिट्टा/हेरोइन पाया गया।

बरामद मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोईन का वजन 1.35 ग्राम पाया गया। इस संबंध में पुलिस थाना शिलाई में आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles