16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 45 युवा शुरू करेंगे अपना कारोबार

4.5 करोड़ रुपये का होगा निवेश-सुमित खिमटा

Ashoka time’s…19 October 23 

सिरमौर जिला में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत अपना कारोबार आरम्भ करने वाले युवाओं का सपना साकार होने वाला है। इस योजना के तहत युवाआंें को अनुदान के साथ सस्ते ब्याज दरों पर अपना उद्यम स्थापित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत सिरमौर जिला में 35 आवेदनों को मंजूरी प्रदान की गई जिसमें 4.5 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश शामिल है। 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने गत सांय नाहन में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 की दूसरी जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की।

सुमित खिमटा ने कहा कि सिरमौर जिला में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 35 युवा अपना कारोबार शुरू करेंगे। इन युवाओं द्वारा आरम्भ किये जा रहे उद्यमों में कुल 4.5 करोड़ रुपये की पूंजी का निवेश होगा। उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 64 आवेदनों पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें योजना के नियमों के अनुरूप मैरिट और फिजिबिलिटी के मापदंड देखने के उपरांत 35 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत 35 मामलों में काफी संख्या में महिला लाभार्थी भी शामिल हैं।

उपायुक्त ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि हमारे युवा वर्ग अपना कारोबार स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हम इन युवाओं को अपना कारोबार आरम्भ करने के लिए शुभकामनायें देते हैं।

 ‘‘क्या है मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना’’ 

उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ की गई मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनाज़रूरतमंद युवाओं के स्वरोज़गार के सपनों को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोज़गार के प्रति प्रोत्साहित करने के उ्देश्य से 25 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है।

इस योजना के तहत ऋण प्राप्त करने की अधिकतम सीमा एक करोड़ रुपये है। इसके अलावा 3 वर्ष तक 5 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दर में भी छूट प्रदान की जाती है।

महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र सिरमौर साक्षी सत्ती ने इस अवसर पर विभिन्न आवेदनों और योजना का लाभ उठाने वालें अभ्यर्थियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव अरोड़ा के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और उद्योग विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो व सहायिका के भरें जाएंगे 10 पद…31 अक्तूबर तक

पीएमयूवाई के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी गठित’’

पात्र महिलायें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ उठायें-सुमित खिमटा…

20 अक्तूबर को इन क्षेत्रों में रहेंगी विद्युत आपूर्ति बाधित…

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में बैचवाईज भर्तियां…

Traffic Magistrate ने मात्र डेढ़ घंटे में किए 35 वाहनों के चालान…Overloaded ट्रकों पर कार्रवाई

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles