Home / News / प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में बैचवाईज भर्तियां…

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में बैचवाईज भर्तियां…

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में बैचवाईज भर्तियां…

Ashoka time’s…19 October 23 

animal image

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से टीजीटी (आर्ट्स, नॉन-मेडिकल, मेडिकल) शास्त्री वा जेबीटी शिक्षकों की बैच वाइज भर्ती के लिए सभी रोजगार कार्यालयों को मांग पत्र प्राप्त हुए हैं। इन पदों को भरने के लिए रोजगार विभाग में पंजीकृत योग्य उम्मीदवारों की सूची शिक्षा विभाग द्वारा मांगी गई है जिसे जल्द ही प्रेषित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने सिरमौर जिला के सभी टीजीटी, शास्त्री व जेबीटी शिक्षकों की योग्यता वाले उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि यदि कोई प्रार्थी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, या जिसका पंजीकरण रद्द हो गया है, वह उम्मीदवार रोजगार विभाग के विभागीय वेबसाइट पर लॉगऑन कर स्वयं या फिर नजदीकी लोक मित्र केंद्र, अथवा नजदीकी रोजगार कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है।

animal image

उन्होंने कहा कि सभी योग्य उम्मीदवार इस बैच वाइज भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग की वैबसाईट पर जाकर लॉग-इन करें या फिर अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क करें। जिला रोजगार कार्यालय नाहन के दूरभाष नंबर 01702-222274 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Traffic Magistrate ने मात्र डेढ़ घंटे में किए 35 वाहनों के चालान…Overloaded ट्रकों पर कार्रवाई

DEEPAWALI DHAMAKA…बाजार से सस्ते दामों पर LED और LCD यहां है उपलब्ध…

आरसेटी ने 547 युवाओं को प्रदान किया प्रशिक्षण, 70 प्रतिशत ने अपनाया स्वरोजगार

सिरमौर जिला में 26 नये मतदान केन्द्र स्थापित, जिला में मतदान केन्द्रों की संख्या 563 से बढ़कर 589 हुई-सुमित खिमटा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons