18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

भूमि उपलब्ध होते ही सतौन में बनेंगे पीएचसी तथा आईटीआई भवन-हर्षवर्धन चौहान

Ashoka time’s…19 May 23 

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भूमि उपलब्ध होते ही शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सतौन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आईटीआई भवन निर्मित किये जाएंगे। वह शुक्रवार को जिला सिरमौर के अपने प्रवास के दूसरे दिन सतौन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उद्योग मंत्री से क्षेत्र कीे विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि-मंडलों ने भेंट करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आईटीआई भवन के निर्माण का आग्रह किया। 

  उद्योग मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तथा संबंधित विभागों से इन संस्थानों के लिए जल्द से जमीन तलाशने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जैसे ही भूमि की उपलब्धता होगी इन दोनों संस्थानों के भवन निर्मित किये जाएंगे जिससे यह संस्थान जनता को बेहतर सेवायें प्रदान करने में कारगर भूमिका निभायेंगे। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इन संस्थानों के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि सम्बन्धी मामले को आगे बढ़ाने हेतु उद्योग मंत्री का आभार जताया।

  क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने उद्योग मंत्री से सतौन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना करने का भी आग्रह किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि इस स्कूल को खोलने की व्यवहारिकता का पता लगाने के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है।

उद्योग मंत्री के समक्ष सतौन में पोका, भझोन, चांदनी, कठवार, कोटगा, साखोली, कांटी मशवा तथा बड़वास ग्राम पंचायतों के लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। उद्योग मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के सहयोग से लोगों की अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान किया। 

जिला कांग्रेस सचिव रामेश्वर शर्मा, पूर्व प्रधान शमशेर गुप्ता, मंडल महासचिव पंकज शर्मा तथा जगत सिंह तोमर सहित विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

अप्रशिक्षित कामगारों के हुनर को संवारने के लिए उद्योग विभाग देगा प्रशिक्षण…

पेड़ों की गिनती ने अटकाया रेणुका जी बांध परियोजना में रोड़ा…

19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या… जांच में जुटी पुलिस

जसविंदर घर लौट आओ सब राह तक रहे हैं…पिता और पत्नी ने लगाई गुहार …

बैंक में लूट, पिस्टल की नोक पर तीन नकापोशों ने दिया अंजाम..

गाड़ी खाई में गिरने से एक अध्यापक की दर्दनाक मौत…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles