20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

बैंक में लूट, पिस्टल की नोक पर तीन नकापोशों ने दिया अंजाम..

पुलिस की लेटलतीफी और सुस्त रवैये पर लोग सवाल कर रहे खड़े…

Ashoka Times…19 may 23

हिमाचल प्रदेश के काला आम बॉर्डर पर स्थित एक बैंक में 3 लोगों द्वारा पिस्टल दिखाकर लूटपाट की गई है वीरवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में द ज्योति सहकारी गैर कृषि बचत व ऋण सभा समिति की शाखा में गुरूवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र हरियाणा की सीमा के साथ सटा है। बताया जा रहा है कि तीन नकाबपोशों ने पिस्टल की नोक पर इस वारदात को अंजाम दिया और उनके हरियाणा की तरफ फरार होने की आशंका जताई जा रही है।

कालाअंब पुलिस थाना के एसएचओ सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आ सकेगा।

फिलहाल शुरूआती जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर साढ़े 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। तीन नकाबपोश बैंक शाखा में दाखिल हुए। उस दौरान समिति के दो कर्मचारी मौजूद थे।

आरोपियों ने कर्मचारियों से मोबाइल छीना और पिस्टल की नोक पर शाखा का लॉकर खुलवाया। लॉकर में 1,78,000 रुपए का कैश बताया गया, जिसे आरोपी लूटकर फरार हो गए। उक्त बैंक की शाखा कालाअंब में त्रिलोकपुर मार्ग पर एक गली में स्थित है। सहकारी समिति एक तरह से बैंक की तरह कार्य करती है। बताया जा रहा है कि समिति की शाखाओं में सुरक्षा के इंतजाम इस कारण नहीं होते, क्योंकि यहां बड़ा लेन-देन नहीं होता।

वही बताया जा रहा है कि लूट के बाद जब पुलिस को फोन किया गया तो पुलिस को महज 10 मिनट की दूरी पर पहुंचने में ही आधा घंटा लग गया हालांकि सूत्र बताते हैं कि यहां से पुलिस चौकी की दूरी महज 5 से 7 मिनट की रहती है इसके अलावा सीमा पर भी हमेशा पुलिस के जवान तैनात रहते हैं तो आखिर इतनी बड़ी वारदात को इतनी आसानी से कैसे अपराधी अंजाम देकर चले गए।

उधर द ज्योति गैर सरकारी कृषि बचत व ऋण सभा समिति के अध्यक्ष नरेश खापड़ा ने बताया कि मामले की सूचना उन्हें कर्मचारियों से मिली है। कर्मचारियों के अनुसार आरोपियों ने नकाब पहने हुए थे। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles