16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

बांगरण पुल के नजदीक अस्थाई रास्ता फिर हुआ बंद…सप्ताह भर में पांचवी बार 

भाजपा कांग्रेस की चुप्पी ने बढ़ाई गिरीपार लोगों की मुसीबत…नाथूराम

Ashoka Times …23 may 23

पांवटा साहिब के बांगरन पुल पर अब लोग कहने लगे हैं कि पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार मस्त है तो वहीं गिरपार के लोग बुरी तरह से त्रस्त हैं। जी हां बांगरन पुल की रिपेयर को लेकर 5 महीने गुजर चुके हैं विशेषज्ञों की मानें तो अब तक नया पुल बनकर तैयार हो सकता था।

यहां देर रात एक बजरी से भरा ओवरलोड डंपर अस्थाई रास्ते के बीचो बीच फंस गया ऐसे में आने जाने वालों को अब और ज्यादा मुसीबत का सामना करना पड़ेगा इस अस्थाई लिक रोड पर 40-40 टन वजनी वाहन किस की परमिशन से दौड़ रहे हैं अब तक यह आदेश सामने नहीं आए हैं न तो डीसी सिरमौर इस पूरे मामले पर कोई संज्ञान ले रहे हैं और ना ही पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारी चिर निद्रा से बाहर आ रहे हैं।

वही गिरिपाठ क्षेत्र से एकमात्र आवाज जो अक्सर गूंगी बहरी सरकार के सामने उठती है वह है नाथूराम चौहान जिन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गिरिपार की जनता के लिए कोई भी आवाज उठाने वाला नहीं बचा है कुछ लोग हार कर शांत है तो कुछ लोग जीत कर अपनी ताकत का आनंद उठा रहे हैं इन सबके बीच विभाग भी चिर निद्रा में सोए हैं ऐसे में गिरीपार के लिए आखिर उठे तो कौन उठे।

उन्होंने कहा कि जब इस पूरे बांगरन पुल प्रकरण पर डीसी सिरमौर से बात करनी चाहिए तो उनका कहना था कि नाथूराम जी आपने पूरे जिले का ठेका ले रखा है क्या ? नाथूराम चौहान जो कि आप पार्टी के कद्दावर नेता है उन्होंने कहा कि वह पूरे जिले में ही नहीं जहां भी उनके सामने कुछ गलत होगा वह आवाज उठाएंगे उन्होंने खुले मंच से कहा कि 5 महीनों से बांगरन पुल रिपेयर के नाम पर ठेकेदार और विभाग मलाई चाट रहे हैं ना तो कोई रोकने वाला है और ना ही कोई देखने वाला।

लेकिन इन सबके बीच गिरीपार की सैकड़ों पंचायतें और वहां के लाखों लोग प्रभावित लोग किस तरह जीने को मजबूर हैं उन्होंने कहा कि आखिर 40-40 टन वजनी रेत बजरी से भरे डंपर किस की परमिशन से इस रास्ते पर दौड़ रहे हैं क्या पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से खनन माफिया के दबाव में काम कर रहा है या फिर उनके साथ… नाथूराम चौहान ने कहा कि कई घंटों रात भर रास्ता बंद रहा सुबह फिर रास्ते को चौड़ा कर आने जाने के लिए खोला गया है स्थिति यह है कि महज 50 वाट मीटर के पुल को रिपेयर करने में ही 5 महीने विभाग लगा रहा है यह पूरी तरह से मिलीभगत का मामला है जिस पर ना तो बीजेपी खुल कर बोल रही है और ना ही कांग्रेस के आला नेताओं को इसकी पड़ी है।

खाई में गिरी कार तीन युवकों की दर्दनाक मौत…दो गंभीर घायल

3 बच्चों को कार ने मारी टक्कर… तेज रफ्तार कार का कहर…

कई जानी-मानी हस्तियां देने वाले स्कूल में “पुरातन छात्र मिलन”…

नहीं रहे पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अवतार सिंह तारी…

हिमाचल में मिली दुनिया की सबसे खतरनाक और मेंहगी ड्रग्स मैथमफेटामाइन…तीन आरोपी गिरफ्तार

दोस्त की गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात…शिकायत पर मामला दर्ज

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles