14.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

गजब… ऐसे कर रहे दुकान पर बैठकर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक…आप भी पढ़ कर रह जाएंगे हैरान 

Ashoka Times…6 August 23 paonta Sahib

यह जरूरी नहीं है कि आप बड़ी संस्थाओं के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाएं आप के मन में भावना हो तो आप अपनी दुकान पर बैठकर भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चला सकते हैं आज हम ऐसे ही एक ऐसी डेयरी के बारे में बात करेंगे जहां पूरा परिवार मिलकर इस अभियान को चलाता है।

पांवटा साहिब बस स्टैंड पर निर्मल डेरी अपने डेरी उत्पादों के लिए काफी मशहूर है शुद्ध देसी घी, दही और दूध के मामले में इनका कोई मुकाबला नहीं है ऐसे में दुकान पर बैठकर यह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक अभियान चलाते हैं ।

 

दरअसल निर्बल डेरी पर दूध दही पनीर जैसी चीजों को खरीदने के लिए अगर आप अपना बर्तन लेकर जाते हैं तो वह आपको प्रत्येक माह की आखिरी तारीख को 1 किलो दूध मुफ्त देंगे। हमने जब इस बारे में निर्मल डेरी के ऑनर हरजीत सिंह के बेटे सागर से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य रहता है कि लोग अपने बर्तन दूध दही के लिए साथ लेकर आएं ताकि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग ना हो क्योंकि प्लास्टिक सबसे अधिक पर्यावरण को नुकसान करती है इसीलिए हमने हमारे यहां आने वाले ग्राहकों को एक स्कीम के साथ जोड़ा है अगर वह अपना बर्तन दूध दही के लिए साथ लेकर आते हैं तो प्रत्येक माह के आखिरी दिन उन्हें 1 किलो दूध मुफ्त में प्रदान किया जाता है हमारे काफी ग्राहक अपने बर्तन साथ लेकर आते हैं लेकिन हम चाहते हैं कि भविष्य में हम पॉलिथीन का उपयोग बिल्कुल बंद कर दें उसके लिए सबसे जरूरी है कि ग्राहक दूध दही के लिए अपने साथ बर्तन अवश्य लाएं।

 

उन्होंने बताया कि वह उनके बड़े भाई और पिता अक्सर लोगों को प्रोत्साहित करते हैं कि वह अपने साथ दूध दही के लिए बर्तन लेकर आएं ताकि पॉलिथीन का कम से कम उपयोग हो और पर्यावरण संरक्षण में भी हम कुछ भूमिका अपने हिस्से की निभा पाएं। यही कारण है कि निर्मल डेरी के 100 से अधिक ग्राहक अपने साथ दूध दही के लिए बर्तन लेकर आते हैं और हर माह 1 किलो दूध भी मुफ्त में पाते हैं।

हमें लगता है कि यह एक उदाहरण है कि आप क्या काम करते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन आप अगर अपने काम के साथ पर्यावरण या सामाजिक हित का कोई भी काम जोड़ लेते हैं तो वह भी एक उद्देश्य बन जाता है और आप अपने काम के साथ-साथ अपने पर्यावरण और समाज के लिए भी कुछ कर सकते हैं।

ट्रक यूनियन पांवटा ने कहा हम प्रदेश सरकार के साथ हैं। आपदा राहत कोष में दिए 2.51 लाख रुपये भेंट

सिरमौर में 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष-सुमित खिमटा

जल शक्ति विभाग का कारनामा…बिना NOC खोद डाली शहर की सबसे सुंदर सड़क…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles