15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पुलिस को मिला कंकाल 4 माह पहले हरियाली मेले में लापता युवक का होने की संभावना…

Substation में कार्यरत कर्मचारी ने परिजनों को दी जानकारी

Ashoka time’s…21 December 25

नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से करीब 2 किलोमीटर दूर 33KV Substation के समीप मंडोली के जंगल में Police ने 1 नर कंकाल को कब्जे में लिया है, जो 17 अगस्त को हरियाली मेला संगड़ाह से लापता हुए कड़ियाणा गांव के 28 वर्षीय नरेश कुमार का होने की संभावना है।

संगडाह Police व घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार नर कंकाल की पहचान मृतक के भाई ने उसके Mobile, कपड़ों व जुते के आधार पर हरियाली मेला संगड़ाह से लापता साथ लगते गांव कड़ियाणा के 28 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र बालक राम के रूप में की। गत 17 अगस्त को मेले से गायब नरेश के भाई व परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश के बाद 22 अगस्त को Police Station संगड़ाह में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ वैभव ने बताया कि, कंकाल काफी पुराना होने व केवल हड्डियां बचने के चलते इसे‌ Postmortem के लिए Medical College नाहन भेजा गया है। पुलिस के अनुसार DNA test के बाद ही उसकी अधिकारिक पहचान की पुष्टि की जाएगी, हांलाकि परिजनों ने मोबाइल, कपड़ों व जूते की पहचान कर ली है। विद्युत सबस्टेशन के एक कर्मचारी के अनुसार कंकाल का पता चलने पर कल पहले वह नरेश कुमार के भाई के साथ जंगल में गए और फिर पुलिस को बुलाया। पुलिस की जांच जारी है और मौत के कारणों की गुत्थी सुलझना बाकी है। DSP संगड़ाह का पद करीब डेढ़ माह से खाली है और SHO के अनुसार वह Media को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles