15.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

आचरण और व्यवहार ही व्यक्ति की शिक्षा और संस्कार को दर्शाता है- हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री ने चांदनी विद्यालय के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Ashoka time’s…21 December 25

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदनी के प्रतिभाशाली 100 से अधिक छात्र व छात्राओं को शैक्षणिक व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
उद्योग मंत्री आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदनी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए जीवन में मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने कौशल और प्रतिभा के विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियो के साथ संवाद करते हुए कहा कि
शिक्षक,माता-पिता, बडे बुजुर्गो के साथ आदर पूर्वक व्यवहार करना चाहिए, हमारा आचरण और व्यवहार ही हमारी शिक्षा और संस्कार को दर्शाता है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चों में प्रारंभिक संस्कार घरों से दिए जाने चाहिए। बच्चों को अच्छा इंसान बनाने में स्कूल और माता – पिता की अहम भूमिका रहती है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश वर्ष 2021 में 21वें स्थान पर था और अब आगे बढ़कर शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है।
उन्होंने कहा कि छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने के लिए सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू की गई है, और अगले शैक्षणिक सत्र से 100 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से संचालित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदनी में कमरों के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, खेल मैदान की लेबलिंग व बाउंड्रीवाल तथा प्राथमिक पाठशाला के कमरों की मुरम्मत के लिए पर्याप्त धन राशि उपलब्ध करने की घोषणा की।
उन्होंने चांदनी में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

उन्होेंने बताया कि मानल से कांटी मशवा 13 किलोमीटर सड़क मार्ग को पक्का कर दिया गया है तथा चांदनी से सतौन सड़क मार्ग की 1.50 करोड की डीपीआर तैयार कर ली गई है जिससे शीघ्र ही इस सड़क मार्ग को भी पक्का कर दिया जाएगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत सम्बोधन किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट तथा संस्थान की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। स्कूल प्रबंधन समिति तथा क्षेत्र वासियों द्वारा मुख्य अतिथि को सिरमौरी परिधान लोईया, डांगरा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।

इसके उपरांत उन्होंने सतौन में जनता की समस्याओं को सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया और शेष समस्याओ को चरणबद्ध तरीके से निपटारा करने के लिए आश्वस्त किया।

इस अवसर पर मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष सीताराम शर्मा, एसडीएम कफोटा ओम प्रकाश, विशिष्ट अतिथि पंचायत प्रधान ददाहू पंकज गर्ग, प्रधान चांदनी संतोष तोमर, एसएमसी प्रधान नीशू ठाकुर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी तथा पंचायतो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles