11.1 C
New York
Saturday, October 17, 2026

पांवटा साहिब 18 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी…शव कब्जे में ले जांच शुरू.

Ashoka time’s…1 april 26

पांवटा साहिब में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक की पहचान कर्ण (18) पुत्र सीता राम शर्मा, निवासी नाया शिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कर्ण आई०टी०आई का प्रशिक्षु था और अपने परिवार के साथ एकता कॉलोनी में नए घर में रहने आया था।

परिजनों के अनुसार, घटना से पहले घर का माहौल सामान्य था और किसी प्रकार के विवाद या तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में युवक द्वारा उठाया गया यह कदम परिवार और आसपास के लोगों के लिए हैरान करने वाला है।

कर्ण के पिता पांवटा साहिब बस स्टैंड में सब्जी की दुकान चलाते हैं। परिवार को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनका बेटा इतनी कम उम्र में ऐसा कदम उठा लेगा। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles