Home / News / पांवटा और धौलाकुंआ धान खरीद केन्द्रों में अभी तक 17500 क्विंटल धान की हुई खरीद-सुमित खिमटा

पांवटा और धौलाकुंआ धान खरीद केन्द्रों में अभी तक 17500 क्विंटल धान की हुई खरीद-सुमित खिमटा

पांवटा और धौलाकुंआ धान खरीद केन्द्रों में अभी तक 17500 क्विंटल धान की हुई खरीद-सुमित खिमटा

उपायुक्त ने धान खरीद केन्द्र धौलाकुंआ का किया निरीक्षण…

animal image

Ashoka time’s…19 October 23 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज गुरूवार को एपीएमसी के तहत धौलाकुंआ में संचालित धान खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया और यहां पर चल रही खरीद प्रक्रिया पर प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए इसकी सराहना की। 

animal image

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में एपीएमसी के पांवटा और धौलाकुंआ स्थित धान खरीद केन्द्रों में अभी तक 17,500 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि धान खरीद केन्द्र में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन धान खरीद केन्द्रों में 3 अक्तूबर 2023 से धान खरीदने की प्रक्रि या आरम्भ हुई है।

सुमित खिमटा ने कहा कि इन धान खरीद केन्द्रों में किसाने से खरीदे गए धान का भुगतान 48 घंटों के भीतर करने की व्यवस्था की गई है।

उपायुक्त ने कहा कि धौलाकुुंआ धान खरीद केन्द्र में काफी स्थान उपलब्ध है जहां पर खरीद के लिए अतिरिक्त गोदाम बनाये जा सकते हैं। उन्होंने कृषि विभाग के माध्यम से धौलाकुंआ के धान खरीद केन्द्र में अतिरिक्त गोदाम बनाने के लिए सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति हि.प्र. को मामला भेजने हेतु निर्देश दिए।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय सिंह हमलाल, क्षेत्रीय प्रबन्धक नागरिक आपूर्ति निगम हुसन कश्यप, एपीएमसी के ए.आर. साहिल सिंधु के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर उपस्थित रहे।

तीन  दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ संजीव कुमार धीमान ने किया समापन…

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 45 युवा शुरू करेंगे अपना कारोबार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो व सहायिका के भरें जाएंगे 10 पद…31 अक्तूबर तक

पीएमयूवाई के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी गठित’’

पात्र महिलायें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ उठायें-सुमित खिमटा…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons