18.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026

पर्यटन, वन और जल से हिमाचल बनेगा आत्मनिर्भर-केहर सिंह खाची

वन संपदा को हुये नुकसान का जायजा लेने नाहन पहुंचे वन विकास निगम के उपाध्यक्ष

Ashoka time’s..2 August 23 

हि.प्र. वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची सिरमौर में भारी बारिश से वन संपदा को हुए नुकसान का जायजा लेने के आज बुधवार को नाहन पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने पिछले कल सोलन जिला में नुकसान का जायजा लिया था।

हि.प्र. वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने नाहन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के निर्देश पर वह वन संपदा के नुकसान की जानकारी हासिल करने के लिए सिरमौर प्रवास पर आये हैं। उन्होंने कहा कि वन संपदा को हुये नुकसान की जानकारी हासिल कर वह दौरे की रिपोर्ट से मुख्यमंत्री को अवगत करवायेंगे।

केहर सिंह खाची ने कहा कि भारी बारिश से प्रदेश में करोड़ों-अरबों रुपये का नुकसान हुआ है जिसमें वन भूमि भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण वन्य भूमि का अत्याधिक कटाव हुआ है जिससे वन संपदा को बहुत नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सभी प्रशासनिक, लोक निर्माण व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि भारी बारिश के कारण बंद सड़कों को तुरंत खोला जाये। सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि राहत राशि को समय पर प्रभावितों तक पहुंचाया जाये। उन्होंने कहा कि नुकसान तथा राहत राशि की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों से भी प्राप्त की जा रही है।

केहर सिंह खाची ने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में आई आपदा को देखते हुए जान-माल के लिये खतरनाक पेड़ों को नियमानुसार तुरंत हटाने अथवा इनकी छंटाई के निर्देश दिये गये हैं।

केहर सिंह खाची ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन, वन और जल की अच्छी परियोजनाओं से प्रदेश आत्म निर्भर बन कर उभरेगा। इससे जहां प्रदेश की आर्थिक दशा सुदृढ़ होगी वहीं पर प्रदेश में रोजगार के लाखों अवसर सृजित होंगे।

इस मौके पर धर्मचंद शर्मा डिविजल मैनेजर फार्रेस्ट कारपोरेशन सोलन के अलावा डिविजनल मैनेजर एवं महाप्रबन्धंक फारेस्ट कॉरपोरेशन नाहन अश्वनी कुमार  भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने चरस के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार…

गिरीपार SC Leader ने जताया मोदी सरकार का आभार..

उपायुक्त सुमित खिमटा ने रोटरी क्लब के पौधरोपण कार्यक्रम में लिया भाग

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन…वाहनों की आवाजाही बंद 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles