18.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026

उपायुक्त सुमित खिमटा ने रोटरी क्लब के पौधरोपण कार्यक्रम में लिया भाग

Ashoka time’s…2 August 23 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज बुधवार को रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत नाहन के नौणी का बाग में लाल व पीले चंदन के पौधे रोपित कर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

सुमित खिमटा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक माह से अधिक भारी बारिश के कारण भू-स्खलन और लैंड स्लाईड लगातार हो रही है और सिरमौर जिला में भी इससे भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कहीं न कहीं पर्यावरण की उपेक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति सचेत रहकर अधिक से अधिक पौध रोपण करना चाहिए।

रोटरी क्लब के पौध रोपण अभियान के तहत लगभग 500 पौधे रोपे किए जाएगे जिसमें चंदन, आंवला, जामुन व नीम इत्यादि के पौधे  शामिल हैं। इन पौधों को पर्यावरण चैयरमेन रोटरी राजीव बंसल द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश थापा ने उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा का पौधा रोपण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभार जताया। उन्होंने क्लब की पर्यावरण से संबन्धित आगामी योजनाओ को सांझा किया।

डा. सबलोक, सुशील अत्री, सचिव विभोर, प्रगति सबलोक, शिवानी थापा व कल्पना बंसल सहित इंनरव्हिल क्लासिक की अध्यक्षा भावना रत्न, सचिव रूबी सोलंकी सहित अन्य सदस्यों ने पौध रोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन…वाहनों की आवाजाही बंद 

मात्तर-भेड़ों सड़क को शीघ्र बहाल करे लोक निर्माण विभाग -अजय सोलंकी* 

नगर परिषद को गिराने का किया जा रहा प्रयास…ऐसे लोग नहीं होंगे सफल…निर्मल

एससी बस्ती के मकान हो रहे जमीं दोज़…सुध लेने वाला कोई नहीं…MLA व DC को चेतावनी …

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles