13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पंजाब की महिला ने लगाए हिमाचल होटल कारोबारियों पर दुष्कर्म के आरोप ….

Ashoka Times…5 अक्टूबर 23 

हिमाचल प्रदेश में पंजाब के मोहाली की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार मोहाली की 33 साल की युवती ने शिमला के एक युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं।

युवक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का पदाधिकारी भी रहा है और वह पूर्व मंत्री का खास भी बताया जा रहा है। अप्रैल 2023 का यह मामला है, युवती ने 3 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज करवाई। युवती ने बताया कि वह दोनों होटल कारोबारी है और इसी के चलते दोनों की जान पहचान हुई थी।

पुलिस इस मामले में हर पहलू को देखकर आगे बढ़ रही है। उधर, शिमला पुलिस के आला आधिकारियों ने बताया कि बालूगंज में धारा-376, 354, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विकासखंड संगडाह में शुरू हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम*

नशीली दवाओं का कर रहा था कारोबार यूं चढ़ा पुलिस के हत्थे गिरफ्तार…

दुखद समाचार…स्क्रब टायफस से एक वर्षीय बच्ची की मौत…

पांवटा में गीत व नाटकों से कलाकार आपदा प्रबन्धन पर लोगों को किया जागरूक 

हिमाचल में 620 ग्राम चरस के साथ दिल्ली का व्यक्ति गिरफ्तार…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles