13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा में गीत व नाटकों से कलाकार आपदा प्रबन्धन पर लोगों को किया जागरूक 

Ashoka time’s….4 October 23 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के तत्वावधान में ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ- 2023’’ के तहत जिला में चल रहे विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज बुधवार को बस स्टैंड़ नाहन व राजकीय महा विद्यालय नाहन तथा राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब व बस स्टैंड़ पांवटा में फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबन्धन के बारे में जागरूक किया। 

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जहां एक ओर गीत-संगीत से दर्शकों का मनोरंजन किया वहीं नुक्कड़ नाटक द्वारा आपदा के नुक्सान को कम करने, भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती में सुरक्षा उपायों व सावधानियों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय नाहन के प्रधानाचार्य प्रेम राज भारद्वाज, आपदा प्रबन्धन संयोजक वेद प्रकाश, महाविद्यालय पांवट ासाहिब के प्रधानाचार्य वैभव कुमार शुक्ला, आपदा प्रबन्धन संयोजक विमी रानी, अड्डा प्रभारी मदन सिंह व कॉलेज के विद्यार्थीयों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

पांवटा साहिब से निकाली जाएगी शौर्य जागरण यात्रा…

फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धर दबोचा….

हिमाचल में 620 ग्राम चरस के साथ दिल्ली का व्यक्ति गिरफ्तार…

मेलों,त्योहारों की पारम्परिकता और भव्यता बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेवारी-विक्रमादित्य सिंह

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles