15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नए रूप में कोरोना कितना पहुंचा रहा नुकसान पढ़िए पूरी खबर….

Ashoka Times…10 April 23

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल में रविवार को कोरोनावायरस के 137 नए मामले दर्ज किए गए। जबकि राज्य में 9 अप्रैल को कोविड-19 से चार लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 4,204 लोगों की मौत हो चुकी है।

विभागीय अधिकारियों ने कहा कि रविवार को शिमला में तीन कोरोना संक्रमित पुरुषों की मौत हुई है। मृतकों की उम्र 50 से 81 वर्ष के बीच थी। जबकि सिरमौर जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ऐसे में दो दिनों में ही छह कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। सात दिनों के दौरान 11 कारोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसके कारण सभी की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

कोरोना के मामलों के बढ़ने के बाद अब मौतों का सिलसिला तेज हो गया है। अभी तक प्रदेश में 4204 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना जांच को 1718 सैंपल लिए गए जिसमें से कोरोना के 137 नए मामले आए हैं।

कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और कोरोना संक्रमित दर 8 प्रतिशत दर्ज की गई है। जबकि 176 कोरोना संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। ऐसे में कोरोना एक्टिव मामले कम होकर 1764 रह गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण चिंताएं बढ़ी हुई हैं।

कोरोना के नए मामलों में कांगड़ा में 34, शिमला में 26, मंडी में 23, हमीरपुर में 14, सिरमौर में 11, बिलासपुर में नौ, सोलन में सात, कुल्लू में छह, चंबा में पांच और ऊना में दो नए मामले आए हैं। जबकि किन्नौर और लाहुल स्पीति में कोई भी नया मामला नहीं आया है।

तांबे की अंगूठी बनाकर पहनने के क्या है फायदे…मिलेगा जबरदस्त लाभ

महिला मंडल बुझाएंगी वनों की आग…DFO उर्वशी 

अज्ञात वाहन ने ली 65 वर्षीय व्यक्ति की जान… चालक फरार

बीच सड़क में भिड़े संस्थान के छात्र…वीडियो हुआ वायरल

क्या बार बार हो रहा मूड खराब तो आप हो सकते हैं इस बीमारी की चपेट में…

66 केवी एचटी लाइन की चेपट में आए मजदूर की मौत… मामले जांच में जुटी पुलिस 

बड़ी वारदात… पांवटा साहिब में प्रवासी मजदूर का रेता गला…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles