15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

महिला मंडल बुझाएंगी वनों की आग…DFO उर्वशी 

प्राकृतिक सम्पदा यूं न गवाए, वनों को आग से बचाएं…

Ashoka Times…10 April 23 

वन मण्डल श्री रेणुका जी महिला मंडल द्वारा वनों को आग लगने से बचाने के लिए जागरुक अभियान शुरू किया गया है इस दौरान महिला मंडलों को वनों में लगने वाली आग बुझाने की जिम्मेदारी और जागरूकता अभियान के लिए तैयार किया जा रहा है।

इस मौके पर ग्रामीणों को जंगलों में आग लगने की घटनाओं के कारणों के अलावा जंगलों की सुरक्षा और रोकथाम के लिए जरूरी उपायों की जानकारी दी गई।

महिला द्वारा जानकारी दी गई कि जंगलों में गर्मियों में अधिकतम आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने बताया कि चीड़, देवदार, रई के पौधे तेजी से आग पकड़ते हैं। सूखी घास, चीड़ की सूखी पत्तियां सूरज की तेज़ किरणों से आग पकड़ सकती हैं। आग धीरे-धीरे सुलगती है और देखते-देखते मीलों फैले जंगल राख होने लगते हैं।

आग लगने से प्राकृतिक सम्पदा तो नष्ट हो रही है साथ ही जीव प्राणी की जान को भी खतरा रहता है। आग को काबू में करना बहुत ही मुश्किल होता है

लोगों को प्राकृतिक सम्पदा व वनों को आग से बचाने के लिए जागरूक करने के लिए एक रैली भी निकाली गई और साथ में वनों को आग से बचाने और वनों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।

वही इस दौरान डीएफओ उर्वशी ने कहा कि वन हमारी संपदा है इन्हीं से जीवन है इसलिए इन्हें बचाने के लिए विशेष तौर पर आग से इस वन संपदा को बचाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर काम करें सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

अज्ञात वाहन ने ली 65 वर्षीय व्यक्ति की जान… चालक फरार

बीच सड़क में भिड़े संस्थान के छात्र…वीडियो हुआ वायरल

क्या बार बार हो रहा मूड खराब तो आप हो सकते हैं इस बीमारी की चपेट में…

66 केवी एचटी लाइन की चेपट में आए मजदूर की मौत… मामले जांच में जुटी पुलिस 

प्रिया सरीन होंगी रोज़ आर्किड वर्ल्ड स्कूल की वाइस प्रिंसिपल….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles