20.2 C
New York
Saturday, October 17, 2026

दो बाइक सवार युवकों की आपसी टक्कर…एक की मौत…

अन्य तीन गंभीर रूप से घायल…

Asokatime’s… 10 September 

उपमंडल के सराहां में आयोजित वामन द्वादशी मेले से घर लौट रहे दो युवकों की बाइकें आपस में जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत अन्य तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को एंबुलेंस से सराहां सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रात को ही डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर कर दिया गया। वही 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे 907ए पर सराहां से 2 किलोमीटर आगे कहान के समीप हुआ। मेले से वापिस लौट रहे हिमाचल व हरियाणा के युवकों की बाइक आपस में टकरा गई।

मृतक की पहचान कुशाल (22) पुत्र प्रेम दत्त निवासी पच्छाद जिला सिरमौर के रूप में हुई है। मृतक के साथ बाइक (HP 16 A 0802) पर पच्छाद का ही रहने वाला एक अन्य युवक भी सवार था, जो घायल हुआ है।

वहीं दूसरी बाइक (HR 03 V 6206) पर हरियाणा के पंचकूला के दो युवक सवार थे। इन दोनों को भी नाहन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

उधर पच्छाद के थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीँ तीन अन्य युवकों का इलाज नाहन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles