20.2 C
New York
Friday, November 6, 2026

देवी नगर-रामपुर घाट की सड़क बेहाल… लोग परेशान…कोस रहे नेताओं को…देखें सड़क की हालत

… Ashoka Times…25 august 2025

पांवटा साहिब की रामपुर घाट -देवीनगर सड़क बुरी हालत में है। सड़क में गड्ढे ज्यादा है और सड़क कम जिसके कारण यहां से आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रामपुर घाट-देवी नगर सड़क की बुरी हालत को लेकर स्थानीय लोग वीडियो बना-बना कर नेताओं को कोस रहे हैं और वीडियो वायरल भी कर रहे हैं। बता दें की देवी नगर से लेकर रामपुर घाट तक कुछ साल पहले ही तकरीबन 1 करोड रुपए से इस सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन भारी बरसात के चलते इस वक्त सड़क की हालत बेहद खराब है विशेष तौर पर दो पहिया वाहन और छोटी गाड़ियां को गढ्ढों के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं स्थानीय लोग बुरी तरह से परेशान है सड़क के बीच बने बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर न केवल वीडियो वायरल की जा रही है बल्कि नेताओं को भी खरी खोटी सुनाई जा रही है। बता दे की देवी नगर रामपुर घाट सड़क पर दर्जनों उद्योग स्थापित हैं और आधा दर्जन से अधिक बड़े स्कूल इस रास्ते पर स्थित है। यहां पर हर रोज हजारों की संख्या में लोग अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सफर करते हैं। जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

वही फिलहाल पीडब्लूडी पांवटा साहिब अधिकारियों से बात नहीं हो पाई है, लेकिन लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए न्यूज़ प्रकाशित की जा रही है जल्द ही विभाग का पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा।

Previous articleTips Tennis Wedden
Next article3d Pokies

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles