18.8 C
New York
Monday, November 2, 2026

दुखद समाचार..शिलाई के 23 वर्षीय युवक‌ का‌ निधन…चंडीगढ़ में किराये के कमरे में मिला शव

दुखद समाचार..शिलाई के 23 वर्षीय युवक‌ का‌ निधन…चंडीगढ़ में किराये के कमरे में मिला शव
Ashoka time’s…12 September 26

सिरमौर जिला की तहसील शिलाई के गांव कुहुंट निवासी 23 वर्षीय ऋतिक चौहान, पुत्र चतर सिंह का चंडीगढ़ में असमय निधन हो गया। कम उम्र में हुई इस दुखद घटना से परिवार, गांव और पूरे शिलाई क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋतिक चंडीगढ़ में होटल लाइन में नौकरी करता था और किराये के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। इसी दौरान वह अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित स्तर पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई तथा चंडीगढ़ में ही पोस्टमार्टम करवाया गया। हालांकि, ऋतिक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसका वास्तविक कारण क्या था, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

23 वर्षीय ऋतिक के निधन से उनके परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों को गहरा सदमा लगा है। इतनी कम उम्र में बेटे को खोना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है। घटना के बाद कुहुंट गांव सहित पूरे शिलाई क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

वहीं,ऋतिक के निधन के बाद कुहुंट गांव में होने वाला शांत महायज्ञ भी स्थगित कर दिया गया है। गांव के सभी सदस्यों और बुजुर्गों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए 16 सितंबर को प्रस्तावित शांत महायज्ञ को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles