राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह की छात्र परिषद अध्यक्ष बनी दीक्षा…
महाविद्यालय परिसर हुआ में नई केंद्रीय छात्र परिषद का शपथग्रहण समारोह
Ashoka time’s…12 September 26
संगड़ाह। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए केंद्रीय छात्र परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर नवगठित सीएससीए के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सीएससीए में दीक्षा ठाकुर (बीए-तृत्य वर्ष) को President, तनुजा चौहान (बीए द्वितीय वर्ष) को उपाध्यक्ष, इशिका (बी.ए. प्रथम वर्ष) को महासचिव तथा रंजीता शर्मा (भी.काम प्रथम) को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कक्षा प्रतिनिधियों में मनीष चौहान (बी.ए. तृतीय वर्ष), उपासना (बी.ए. द्वितीय वर्ष), अक्षय (बी.ए. प्रथम वर्ष), नीलम कुमारी (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) तथा तान्या शर्मा (बी.कॉम प्रथम वर्ष) शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों एवं क्लबों के प्रतिनिधियों के रूप में एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर एंड रैंजर्स, आरसीसी, ईको क्लब, सांस्कृतिक, खेल तथा रोड सेफ्टी कल्ब से विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां प्रदान की गईं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, सीएससीए विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय प्रशासन ने नवगठित केन्द्रीय छात्र परिषद के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूरे सत्र में विद्यार्थियों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

