पुरुवाला में दड़ा-सट्टा लगाते व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, 730 रुपये बरामद…
Ashoka time’s…12 September 26
पुरुवाला पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर आईटीआई पास दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति पकड़ा।
आरोपी की पहचान करनैल सिंह पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह निवासी गांव कांगड़ा गुरासा, डाकघर राजपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी एक रुपये के बदले 80 रुपये देने का लालच देकर दड़ा-सट्टा खेलवा रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दड़ा-सट्टा की पर्चियों सहित 730 रुपये नकद बरामद हुए।

