16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ददाहू में लगा निशुल्क कैंप, जनरल फिजिशियन, नेत्र रोगों की हुई जांच… मुफ्त दवाएं रही उपलब्ध

Ashoka time’s…5 September 24

वीरवार को श्री साईं हॉस्पिटल द्वारा ददाहू सिविल अस्पताल में निःशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। कैंप 56 से अधिक लोगों की निशुल्क जांच की गई।

निशुल्क कैंप में स्त्री रोग, जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग की निशुल्क जांच की गई। जनरल फिजिशियन विशेष चिकित्सा यशपाल द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जैसे बुखार, खांखी, नजला, शरीर दर्द जैसी संबंधित सभी जांच की गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ वर्तिका सैनी द्वारा लोगों के नेत्र की जांच की गई वहीं इस दौरान उचित दामों पर चश्में उपलब्ध करवाए गए । साथ ही और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ भृगुनी शर्मा द्वारा महिलाओं की जांच की गई। शिविर में मरीजों का शुगर और बी ० पी ० टेस्ट भी निशुल्क किये गये। साथ ही मरीजों को जरुरी दवायें मुफ्त उपलब्ध करवाई गयी।

श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया की नाहन अस्पताल ब्रांच की विभिन अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क शिविरों के माध्यमों से मुफ्त जाँच एवं परामर्श की सेवाएं दी जा रही है ताकि सिरमौर जिला के भाई बहनों को किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी में सही मार्गदर्शन मिल सके।साथ ही स्वास्थ्य कार्ड जैसे आयुष्मान कार्ड योजना पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles