12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

त्रिदेव सम्मेलन में दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

Ashoka Times…11 March 2024/paonta sahib

भाजपा मंडल पाँवटा साहिब का त्रिदेव सम्मेलन शिव मंदिर बद्रीपुर में मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस सम्मेलन में शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुरेश कश्यप व पाँवटा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन प्रज्वलन व वन्देमातरम गीत के साथ हुआ

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि इस वर्ष लोकसभा चुनाव है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सड़कों का जाल बिछा है प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थी जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभालते ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उम्र पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की और उसके बाद 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष हो चुकी है उनको प्रतिमाह 1700 रुपए के हिसाब से सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है और जिनकी उम्र 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उनको भी प्रति माह 1150 रुपए के हिसाब से सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है इतना ही नहीं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सभी महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए हैं।

आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के सभी परिवारों को 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस दिया है स्वच्छ भारत योजना के तहत जिन परिवारों के पास अपना शौचालय नहीं है उन सभी परिवारों को शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपए की नगद राशि सीधा उनके खाते में दी है जिन गरीब परिवारों के पास अपना पक्का मकान नहीं है उन सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि नगद सीधा उनके खाते में दी है मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत जिन महिलाओं के पास अपना गैस कनेक्शन नहीं है उन सभी महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए हैं मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार दिया है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना मुख्यमंत्री शगुन योजना के अतिरिक्त और भी अनेकों अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर चलाई थी जिन योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त अनाज एवं 1 किलो चने की दाल भी मुफ्त वितरित की जा रही है।

विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 6000 प्रति वर्ष किसानों के खाते मे आ रहे है जब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से प्रदेश का विकास रूक गया है उन्होंने कांग्रेस पार्टी से पूछा कि आपने कहा था हम पहली कैबिनेट में 1 लाख नोकरीयां देंगे वो कहां है आपने युवाओं के साथ धोखा किया है आपने भाजपा सरकार द्वारा खोले गये सरकारी कार्यालयओ को बंद करके लोगों को सुविधाओं से वंचित किया है।

उन्होंने कहा कि आपने जो प्रदेश की जनता से झुठे वायदे किए है उसका जवाब आपको जनता लोकसभा चुनाव में चारों सीटें भाजपा की झोली में डाल कर देगी

विनय गुप्ता ने कहा कि भाजपा का बूथ पर जो कार्यकर्ता है वही पार्टी की रीड की हड्डी है यही वह सिपाही है जो पार्टी को जीत दिलवाने का काम करते है

इस सम्मेलन में सभी मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री व मंडल के पदाधिकारी , पंचायत प्रतिनिधि, पार्षद व सभी बूथों के अध्यक्ष, बी एल ए , बूथ पालक सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का 13 मार्च का प्रस्तावित शिलाई प्रवास…

दर्दनाक हादसा…खाई में गिरी बोलेरो दो की मौके पर मौत अन्य घायल 

जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत…. जांच में जुटी पुलिस

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles