12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

दर्दनाक हादसा…खाई में गिरी बोलेरो दो की मौके पर मौत अन्य घायल 

Ashoka time’s…11 March 24

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हड़सर से आगे दराटी पुल के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और अन्य गंभीर घायल हुआ है।

मृतकों की पहचान गाड़ी चालक राकेश कुमार पुत्र वद्री राम व अशनी कुमार पुत्र बहमी राम गांव हड़सर, तहसील भरमौर के रूप के हुई है। हादसे में सेरी गांव के अनिल कुमार घायल हुए हैं। हादसा देर रात का बताया जा रहा है।

वाहन गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत करार दिया। वहीं, घायल उपचाराधीन है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से दो की मौत और एक व्यक्ति घायल हुआ है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत…. जांच में जुटी पुलिस

प्रदेश सरकार को गिराने की साजिश रचने वालों पर मामला दर्ज,

शिक्षण संस्थानों को सुदृढ़ कर छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- रोहित ठाकुर

पांवटा में दर्दनाक सड़क हादसा..पुलिस जवान की मौके पर ही मौत

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles