ट्रक की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय की मौके पर मौ#त..
Ashoka time’s…14 April 26
सुंदरनगर के नगर परिषद क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत पोल्ट्री फार्म के समीप देर रात एक ट्रक और मोटरसाइकिल (HP 32B 3709) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक तरुण कुमार (पुत्र ईश्वर दास), निवासी गांव सठकन, तहसील चच्योट, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई।







