12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

टैंक में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत…

Ashoka time’s…24 February 24 

सिरमौर जनपद के पच्छाद उपमंडल में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां टैंक में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मामला बाग पशोग पंचायत के धरयार गांव का है। बच्चे के पिता-माता खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान बच्चा खेलते समय टैंक में गिर गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाजें सुन दादा ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जिसके बाद आनन-फानन में बच्चे को बाहर निकाला और सराहां अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान रिहान पुत्र नीतीश कुमार पंचायत बाग पशोग गांव धरयार के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी मदन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन ने बच्चे के परिवार को 25 हजार रुपए की फौरी राहत राशि जारी की है।

दर्दनाक सड़क हादसा…दो महिलाओं सहित अन्य घायल 

पुलिस ने 5 किलो चरस के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार…

भाजयुमो जिला सिरमौर इकाई ने संगड़ाह मे आयोजित की युवा चौपाल…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles