10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

भाजयुमो जिला सिरमौर इकाई ने संगड़ाह मे आयोजित की युवा चौपाल…

Ashoka time’s…23 February 24 

भाजपा युवा मोर्चा की सिरमौर जिला इकाई द्वारा शुक्रवार को विश्राम गृह संगड़ाह में युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कदशोली, महामंत्री साकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष रणवीर ठाकुर व भाजपा नेता नारायण सिंह आदि द्वारा मौजूद युवा मोर्चा की जिला व सभी मंडल इकाई के पदाधिकारियों को संबोधित किया गया।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के एक दशक के कार्यकाल में भारत के दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनने, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्जवला गैस योजना, मुफ्त राशन व स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी उपलब्धियों का भी जिक्र किया। प्रदेश की सुखविंदर सुक्खू अथवा कांग्रेस सरकार द्वारा पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियां व महिलाओं को 1500₹ मासिक पेंशन देने की चुनावी गारंटी पूरी न करने की भाजयुमो नेताओं ने निंदा की। एक हजार से ज्यादा संस्थान बंद करने, डीजल 7 रुपए मंहगा करने तथा आऊटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकलने के सुक्खू सरकार के फैसले को मोर्चा ने जनविरोधी बताया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार की गई।

मेट्रो डेकोरेटिव प्राइवेट लिमिटेड उद्योग में आयोजित अग्नि सुरक्षा पर मौक अभ्यास व जागरूकता कार्यक्रम…

पेड न्यूज़ पर निगरानी रखेगी एम.सी.एम.सी.- सुमित खिमटा*

हर-हर महादेव कांवड़ सेवा समिति ने लगाया ब्ल्ड डोनेशन कैंप …. रक्तदान महादान 

सिरमौर जिला के चारो टाॅल यूनिट 29.45 करोड़ में नीलाम

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles