15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

चिट्ठा बेचने के आरोपी ने किया पुलिस पर हमला…गंभीर घायल

पुलिस ने किया गिरफ्तार मामला दर्ज ….

Ashoka Times…21 September 23 Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा आरोपी द्वारा पुलिस टीम के कांस्टेबल पर हमला करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मामला बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत टांडा लवाणा कस्बे का है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम टांडा लवाणा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान सामने से एक व्यक्ति जा रहा था। व्यक्ति अचानक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े और थोड़ी दूरी पर उसे पकड़ लिया।

इसी दौरान आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल पर पत्थर से हमला कर दिया फिर कांस्टेबल की पीठ पर दांतों से काटा। पत्थर के हमले से घायल पुलिस कांस्टेबल के सिर में चार टांके लगे हैं।

तलाशी के दौरान व्यक्ति की जेब से 1.12 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सोमनाथ उर्फ सोनू निवासी लवाणा टांडा के रूप में हुई है।

इससे पहले यह आरोपी 2010 में जाहु कस्बे में रात करीब 12:00 बजे एक दुकान की दीवार तोड़ने की कोशिश कर रहा था। उस दौरान पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो उसने पुलिस कर्मी पर मीट काटने वाले टोके से हमला कर दिया था। आरोपी पर इससे पहले भी करीब 13 मामले दर्ज हैं।उस दौरान भी पुलिसकर्मी के शरीर पर कई टांके लगे थे।

वहीं पुलिस कर्मी ने घायल होने के बावजूद आरोपी को भागने नहीं दिया था। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने वाले आरोपी को चिट्टा सहित काबू कर लिया गया है। मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी कामयाबी…पुलिस ने बुजुर्ग महिला के 60 हजार रुपये करवाएं रिफंड

शामलात भूमि छीने जाने पर दलित महिला ने शुरू की पैदल यात्रा….

समाजसेवा, पत्रकारिता, देशसेवा, धर्म-संकृति को लेकर DFO, तहसीलदार सम्मानित…

अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे युवक के साथ डॉक्टर और पुलिस ने की मारपीट…!

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles