19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

एचआरटीसी बस मनुधार में दुर्घटनाग्रस्त… यात्रियों सहित स्कूली बच्चें भी..

Ashoka time’s….24 April 24 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में धर्मपुर वाया मनुधार कमलाह ब्रैहल रूट पर जा रही एचआरटीसी बस मनुधार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बस एक तरफ से सड़क से बाहर चली गई और पेड़ के पीछे रुक गई। यदि पेड़ नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान बस में सवार करीब 30 से 40 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

आनन-फानन में बस में सवार स्कूली बच्चों समेत अन्यों को चालक की सीट से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर मैकेनिकल स्टाफ व आरएम धर्मपुर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

उधर, आरएम धर्मपुर विनोद कुमार ने बताया कि बस स्किड होने के चलते जरा सड़क के बाहर निकल गई थी। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया था।

रेणुका झील की स्वच्छता और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जायेगा-सुमित खिमटा*

माता बालासुंदरी मेले में 8.28 लाख श्रद्धालुओं ने किये दर्शन-सुमित खिमटा

चार वर्षीय मासूम के साथ घिनौनी वारदात…मां की शिकायत पर मामला दर्ज 

सिरमौर में 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित*

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles