14.2 C
New York
Monday, October 26, 2026

मात्तर-भेड़ों सड़क को शीघ्र बहाल करे लोक निर्माण विभाग -अजय सोलंकी* 

Ashoka time’s…30 July 23 

विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की भेड़ों और मात्तर सड़क का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क को तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के कारण भेड़ों सड़क का करीब 500 मीटर भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी मलवा आ गया है।

विधायक अजय सोलंकी आज रविवार को स्वयं पैदल चलकर भेड़ों और मात्तर सड़क पर पहूँचे और सड़क का निरिक्षण किया तथा नुकसान का जायजा लिया।

अजय सोलंकी ने कहा कि भारी बारिश के कारण नाहन क्षेत्र में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को बंद सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर लोक निर्माण के एसडीओ अलोक, कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग के उप प्रधान लियाक़त अली, भूरा, तपेन्दर, रेवानंद के अलावा मात्तर-भेड़ों के अन्य निवासी लोग भी उपस्थित थे।

नगर परिषद को गिराने का किया जा रहा प्रयास…ऐसे लोग नहीं होंगे सफल…निर्मल

एससी बस्ती के मकान हो रहे जमीं दोज़…सुध लेने वाला कोई नहीं…MLA व DC को चेतावनी …

अश्लील फोटो दिखाकर कर रहा था ब्लैकमेल…अब ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles