9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

उपायुक्त सुमित खिमटा ने फायर सेफटी सम्बन्धी अंब्रेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता…

Ashoka time’s…20 May 24 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज सोमवार को नाहन में फायर सेफ्टी से संबंधित अंब्रेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुये सभी सम्बन्धित विभागों को जिला में फारेस्ट फायर की घटनाओं की रोकथाम के लिए समय पर कदम उठाने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाये और पानी के टेंक तथा वाटर हाईड्रेंट जैसे संसाधनों को आग से नियंत्रण हेतु उपयोग के लिये अधिक सुचारू बनाया जाये।

उपायुक्त ने वन विभाग के आग्रह पर पंचायत पदाधिकारियों, प्रधान, उप-प्रधान वार्ड सदस्य इत्यादि को जंगल में आग लगने की संभावना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने तथा आग बुझाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा।

उप निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल द्वारा बैठक का संचालन किया गया।

जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, वन मंडल अधिकारी मुख्यालय नाहन रामपाल सिंह, आदेशक होम गार्ड टी.आर.शर्मा अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राजीव महाजन, कृषि व बागवानी तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत सभी विभाग मुस्तैदी से अपना कार्य करें-सुमित खिमटा*

 संगड़ाह की राखी शर्मा का भारतीय सेना में Nursing Lieutenant के पद पर चयन 

नाहन द्वारा संचालित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर…

पातलियों पंचायत के ग्रामवासियों को मतदान के लिए किया जागरूक

सिरमौर में आगामी 5 दिनों तक लू (हीट वेव) चलने का अलर्ट जारी…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles