21.2 C
New York
Thursday, November 5, 2026

उपायुक्त ने जिला में 20 से 26 सितंबर, के मध्य विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित करने के दिए निर्देश

Ashoka time’s…2 September 25 

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आगामी सामान्य निर्वाचन हेतु जिला सिरमौर की सभी 259 ग्राम पंचायतों में 20 से 26 सितंबर, 2025 तक एक विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी।

इस विशेष ग्राम सभा की बैठक में प्रारूप मतदाता सूचियों की प्रतियां जनसाधारण के समक्ष अवलोकन हेतु रखी जाएंगी, ताकि प्रारूप मतदाता सूचियों में किसी भी प्रकार की त्रुटियों की जांच की जा सके तथा और अधिक सटीकता प्राप्त की जा सके।
उन्होंने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा में पंचायत सचिव की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी तथा बैठक की तिथि पंचायत सचिव की उपलब्धता के अनुसार ही रखी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए की बैठक की कार्यवाही प्रतिभागियों के समक्ष तैयार कर अधिकारिक अभिलेख में दर्ज की जाएगी। यदि मतदाता सूचियों के प्रारूप में किसी प्रकार की विसंगतियां पाई जाती हैं, तो बैठक की कार्यवाही में इसका उल्लेख किया जाएगा तथा आयोग से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार इसमें सुधार किया जाएगा।
.0.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles