11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

उत्सवों और मेलों को जीवित रखना हम सब की जिम्मेदारी-हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री ने राज्य स्तरीय शिरगुल देवता लोक उत्सव का किया समापन

Ashoka time’s…10 june 24 

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम और रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उत्सवों और मेलों को जीवित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी ये अहम भूमिका निभाते हैं।

हर्षवर्धन चौहान गत देर सायं ज़िला सिरमौर के राजगढ़ में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शिरगुल देवता लोक उत्सव के समापन समारोह एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई दी और कहा कि मेले व त्यौहार हमारी पहाड़ी संस्कृति को जीवंत रूप देते हैं। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन में जन सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है यह मेला न केवल आपसी मेल-जोल एवं भाईचारे की भावना को बढ़ाता है बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी अपनी एक विशेष पहचान रखता है। उन्होंने मेलों एवं उत्सवों की इस प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी संस्कृति ने न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाई है।

उद्योग मंत्री ने उत्सव के सफल आयोजन के लिए ग्रीन क्लब को बधाई देते हुए कहा कि यह एक सामाजिक क्लब है और यह क्लब न केवल क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन उपलब्ध करवा रहा है बल्कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक उचित मंच भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में कोई ना कोई प्रतिभा छुपी होती है जरुरत है उन्हें पहचानने की। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए जिससे बच्चों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित कर सकें।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि वह पूरे प्रदेश के मंत्री है और क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को लेकर उनके पास कभी भी आ सकते है तथा उनके द्वारा समस्याओं का निराकरण करने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ग्रीन क्लब राजगढ़ को अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख 25 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

ग्रीन क्लब के संस्थापक धर्मेंद्र वर्मा ने स्वागत संबोधन में क्लब की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि यह क्लब पिछले कई वर्षों से इस प्रकार के आयोजन कर रहा है ताकि बच्चों को नशे जैसी बुरी लत से दूर रखा जा सके।

इससे पूर्व,अध्यक्ष ग्रीन क्लब राजगढ़ मदन लाल तोमर व लोक उत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि हर्षवर्धन चौहान का स्वागत करते हुए शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

मेले में ग्रीन क्लब राजगढ़ के अध्यक्ष मदन लाल तोमर एवं राज्यस्तरीय लोक उत्सव समिति के सदस्यों ने काफी योगदान दिया।

मुख्य अतिथि ने उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित मेले के आयोजन में विशेष योगदान देने वाले सज्जनों एवं प्रायोजकों को भी सम्मानित किया ।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, पच्छाद कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह पंवार, नायब तहसीलदार दयानंद शर्मा, कांग्रेस पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री ने राजगढ़ में सुनी जनसमस्याएं…

संगड़ाह के डुंगी गांव में दूसरे दिन भी बिजली गुल….

श्री रेणुका गत्ताधार में कार दुर्घटनाग्रस्त में हरियाणा पर्यटक मौत…

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles