11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

संगड़ाह के डुंगी गांव में दूसरे दिन भी बिजली गुल….

Ashoka time’s…9 june 24 

संगड़ाह। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगते गांव गांव डुंगी में शनिवार बाद दोपहर से रविवार सायं खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन भी बिजली गुल रही।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने 2 दिन प्रचंड गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप्प होने के लिए विभाग की लापरवाही के प्रति नाराजगी जताई। इससे पूर्व शुक्रवार बाद दोपहर से शनिवार सायं तक पंचायत घर संगड़ाह के साथ के इलाके में भी बिजली गुल रही। सहायक अभियंता ददाहू कोमल शर्मा ने बताया कि, शनिवार को डुंगी गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना उन्हें देरी से मिली। उन्होंने कहा कि, आज ट्रांसफर बदलने का काम जारी है। गौरतलब है कि, वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता कार्यालय बंद किए जाने के बाद से यहां कोई स्थाई कनिष्ठ अभियंता तक नहीं है और आए दिन अघोषित पावर कट से लोग परेशान हैं। पिछले करीब डेढ साल से संगड़ाह-चाढ़ना 33 केवी लाइन बंद होना भी इलाके में बिजली संकट गहराने का एक मुख्य कारण है।

श्री रेणुका गत्ताधार में कार दुर्घटनाग्रस्त में हरियाणा पर्यटक मौत…

श्री रेणुका गत्ताधार में कार दुर्घटनाग्रस्त में हरियाणा पर्यटक मौत…

बाज नहीं आ रही फार्मा कंपनियां दूषित पानी छोड़ने से….Watch Video 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles