19.6 C
New York
Friday, November 6, 2026

आते जाते कांवड़ियों को बेच रहा था चरस पुलिस ने किया यूं गिरफ्तार….

ASHOKA TIMES….25 July 2025

पांवटा साहिब के एक युवक पर आते जाते कावड़ियों को चरस बेचने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के पास से 212 ग्राम चरस भी बरामद किया गया है।

सिरमौर पुलिस लगातार नशा तस्करों, चिट्टा तस्करों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही कर रही है । नशे के ख़िलाफ़ अभियान के तहत दिनांक 25/07/25 को SIU जिला सिरमौर की पुलिस टीम बाता चौक पाँवटा साहिब मे मौजुद थी तो मुखबर खास से सुचना मिली की एक व्यक्ति दिनेश वर्मा पुत्र श्री महेश राज निवासी गांव पातलियों, तहसील पाँवटा साहिब, जिला सिरमौर, काफी समय से चरस बेचने का धन्दा करता है तथा मालवा कॉटन के पास आते जाते कावड़ियों को चरस बेचने का काम कर रहा है । जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 212gm चरस बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है । उक्त आरोपी दिनेश वर्मा को गिरफ्तार कर उसके ख़िलाफ़ थाना पाँवटा साहिब मे ND&PS Act के तेहत मुक़दमा दर्ज कर मामले मे अन्वेषण जारी है

।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles