11.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

अनियंत्रित हो ट्रक खाई में गिरा…ट्रक चालक सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत

Ashoka time’s…7 November 23 

शिमला जिला के कुमारसेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। 

हादसा सोमवार देर रात खेखर नामक स्थान पर हुआ। हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

मृतक की पहचान जरनैल सिंह (46) पुत्र संतोष सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के पटियाला जिला के मासिंगम गांव का रहने वाला था। दूसरे ट्रक सवार ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक (PB11DA -9093) शिमला से रामपुर की तरफ जा रहा था कि खेखर के पास चालक ने नियंत्रण खोया और ट्रक कई फीट गहरी खाई में लुढ़क गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य चलाया और ट्रक सवार दो व्यक्तियों को गंभीर अवस्था में खाई से निकाला गया। इनमें ट्रक चालक मौके पर मृत मिला।

कुमारसेन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के लिए कलाकारों के चयन के 16 नवम्बर को होंगे ऑडिशन….

30 नवंबर तक स्कॉलरशिप के लिए कॉलेज‌ में करें आवेदन….

हिमाचल में 42.64 ग्राम चिट्टे के पंजाब के दो युवक गिरफ्तार…

नाबालिग ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म…शादी का झांसा देकर आरोपी फरार….

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए संगड़ाह में चयनित हुए 47 पूर्ण अनाथ बच्चे 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles