15.7 C
New York
Saturday, October 31, 2026

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए संगड़ाह में चयनित हुए 47 पूर्ण अनाथ बच्चे 

SDM संगड़ाह ने जारी किए Certificate…

Ashoka time’s…6 November 23 

संगड़ाह। सिरमौर जिला के विकास खंड संगड़ाह में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए 47 अनाथ बच्चे चयनित किए गए। सोमवार को Mini Secretariat संगड़ाह में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इनमें से कुछ बच्चों को स्थानीय SDM सुनील कायथ द्वारा Certificate जारी किए गए।

इस अवसर पर उन्होंने अपने माता-पिता को चुके बच्चों के लिए चलाई जा रही Sukh Ashray Yojna के तहत सरकार द्वारा गोद लिए गए बच्चों को मिलने वाली विभिन्न तरह की सहायता पर भी जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी संगड़ाह ईशाक दीदान ने बताया, जो बच्चे इस कार्यक्रम में उपलब्ध नहीं थे, उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर जाकर प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। Block के कृतिका व विक्रांत नामक पूर्ण अनाथ बच्चों को ₹4000 की मासिक प्रोत्साहन राशि मिलना शुरू हो चुकी है और इन्हें Chief Minister द्वारा पहले ही प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इनमें से 7 बेघर बच्चों ने मकान के लिए भी आवेदन किया है और दस्तावेज पूरे होने पर इनके लिए 3-3 लाख की निर्धारित राशि जारी की जाएगी।

इसके अलावा बाल विकास विभाग द्वारा संगड़ाह में हाल ही में नियुक्त 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए दो दिवसीय Orientation Workshop भी सोमवार को शुरू की गई। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ इस 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। CDPO संगड़ाह तथा संबंधित Supervisor द्वारा इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को इनके कार्यों व विभाग की विभिन्न योजनाओं पर जानकारी दी गई।

विद्यार्थी परिषद ने आयोजित करवाई विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

संगड़ाह। विद्यार्थी परिषद की संगड़ाह Block unit द्वारा क्षेत्र के जमा दो विद्यालय रजाना में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परिषद के खंड संयोजक ऋषि कुमार ने बताया कि, इस प्रतियोगिता में माईना, रजाणा व बड़ग स्कूल को लगाकर 200 छात्रों ने भाग लिया।

उद्योग मंत्री ने 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज भवन रोनहाट का किया भूमि पूजन….

उद्योग मंत्री हर्ष के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली…लगाए ये आरोप 

जिला सिरमौर प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के 898 पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु 10 नवम्बर को होगी काउंसिलिंग -कर्म चंद

30 नवम्बर तक राशन कार्ड धारक करवाएं E-KYC…

गिरिपारवासियों को ST Certificate issue करने के लिए सुक्खू सरकार को दिवाली तक का Ultimatum…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles