11.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के लिए कलाकारों के चयन के 16 नवम्बर को होंगे ऑडिशन….

Ashoka time’s…7 November 23 

नाहन, 7 नवम्बर। अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी ‘‘सी’’ व ‘‘डी’’ के कलाकार चयनित किए जायेंगे। कलाकारों के चयन के लिए आगामी 16 नवम्बर 2023 को प्रातः 9 बजे एसएफडीए सभागार, नाहन में ऑडिशन होगी।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं उपाध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड एल.आर. वर्मा ने आज मंगलवार को नाहन में श्री रेणुका जी मेले की सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2023 की सांस्कृतिक संध्याओं में 22 नवंबर से 27 नवम्बर तक प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ऑडिशन कलाकार चयन समिति की निगरानी में गीत-संगीत के प्राध्यापकों द्वारा की जाएंगी। इच्छुक कलाकारों को 16 नवम्बर को प्रातः 9 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है, हालांकि ऑडिशन देर सांय तक चल सकती है।

एल.आर. वर्मा ने कहा कि कलाकारों का पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा। इसके अलावा इच्छुक कलाकार अपना आवेदन जिला भाषा अधिकारी सिरमौर और जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सिरमौर को 15 नवंबर तक कर सकते हैं। चयनित कलाकारों को उनके लिए निर्धारित प्रस्तुति की तिथि के अनुसार दूरभाष के माध्यम से एक दिन पूर्व सूचित किया जाएगा। ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों को आने-जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

उन्होंने कहा कि श्रेणी ‘‘ए’’ तथा ‘‘बी’’ के स्थापित कलाकारों का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा उनके आवेदनों तथा पूर्व में गायन के रिकार्ड व अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न. 01702-223115 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी राजेन्द्र सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

30 नवंबर तक स्कॉलरशिप के लिए कॉलेज‌ में करें आवेदन….

हिमाचल में 42.64 ग्राम चिट्टे के पंजाब के दो युवक गिरफ्तार…

नाबालिग ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म…शादी का झांसा देकर आरोपी फरार….

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए संगड़ाह में चयनित हुए 47 पूर्ण अनाथ बच्चे 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles