20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

अघोषित विद्युत कटों ने बढ़ाई आम आदमी की परेशानी…उमस भरी गर्मी से बेहाल जनता…

Ashoka Times…21 June Shobha Nhn.

उप मंडल पांवटा साहिब में अघोषित विद्युत कटों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है मंगलवार और बुधवार को लगातार कई कई घंटों के कट शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए हैं जिसके कारण उमस भरी गर्मी में बच्चे बुजुर्ग बेहद परेशान और लाचार नजर आए।

उपमंडल पांवटा साहिब में पिछले कई दिनों से कई कई घंटों के अघोषित कट लग रहे हैं जिसके कारण व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानी उठानी पड़ रही है । बता दें कि यह अघोषित कट हर रोज करोड़ों रुपए की नुकसान कर रहे हैं।

वही इस बारे में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सोमनाथ, सुरेंद्र सिंह, कमल, गोविंद, सरोज, फारूक मोहम्मद, मनीष चौधरी द्वारा आरोप लगाए गए कि विभाग द्वारा घटिया उपकरणों का इस्तेमाल किए जाने के कारण यह परेशानी आम आदमी को झेलनी पड़ रही है उन्होंने बताया कि चाहे शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण कई कई घंटों के कट लोगों को झेलने पड़ रहे हैं जबकि उमस भरी इस गर्मी में एक पल भी बिजली के बिना रह पाना बेहद मुश्किल है।

उधर लगातार अघोषित कटों के कारण उद्योगों में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है उद्योगों में लगातार अघोषित कटों के कारण बड़े-बड़े जनरेटर का इस्तेमाल करना पड़ता है जिसके कारण वहां बनने वाला सामान महंगा हो जाता है अघोषित विद्युत कटों के कारण औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को भी खामियाजा भुगतना पड़ता है।

वही विभाग का मानना है कि तूफान के कारण विभाग को काफी नुकसान उठाना पड़ा है कहीं ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे हैं तू कहीं लाइने खराब हालत में चल रही है किसी तरह अल्टरनेटिव तरीके से बिजली आपूर्ति की जा रही है विभाग के लोग लगातार विद्युत आपूर्ति के लिए कसरत कर रहे हैं। जल्द ही यह समस्या दूर कर दी जाएगी।

द रोज़ आर्किड वर्ल्ड स्कूल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस… बच्चों ने किए योगासन

योग भारतवर्ष की दुनिया को अमूल्य देन -हर्षवर्धन चौहान

अगर आपकी LED हो गई है खराब…तो यह वीडियो है आपके लिए

पांवटा गुरुद्वारा श्री के सामने लगा दिए गंदगी के अंबार…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles