10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचल में 85 करोड रुपए के साथ 100 से अधिक अकाउंट सीज… 

पढ़िए लोगों से फ्रॉड मामले में SP की कार्रवाई…

Ashoka Times…20 July 23 Himachal Pradesh

पुलिस अगर काम करने पर आए तो क्या नहीं कर सकती इसका एक बड़ा उदाहरण हिमाचल प्रदेश एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने पेश किया हिमाचल प्रदेश सहित देश में 100 से अधिक खातों को सील किया गया है जिसमें 85 करोड रुपए लोगों से फ्रॉड कर इकट्ठा किए गए थे।

फ्रॉड अकाउंट मामले में कांगड़ा पुलिस की कार्रवाई.धर्मशाला: जिला कांगड़ा के धर्मशाला में पकड़े गए फ्रॉड अकाउंट मामले में अब तक कांगड़ा पुलिस एक सौ अकाउंट सीज कर चुकी है. इन अकाउंट से पुलिस ने 85 करोड़ रुपये की राशि जब्त की है.

जानकारी के मुताबिक विभिन्न राज्यों से भी इस मामले में 11 शातिर पकड़े गए हैं. कांगड़ा पुलिस को मामले में शातिरों के लिंक देश भर के अन्य क्षेत्रों में होने की आंशका है. जिसके चलते केंद्रीय जांच एजेंसियों से मामले की जांच करने की बात रखी गई है. जिससे मामले में जुड़े अन्य लोगों को पकड़ा जा सके और करोड़ों रुपयों के फ्रॉड को रोका जा सके।

फ्रॉड अकाउंट पर पुलिस का एक्शन:

वहीं, कांगड़ा पुलिस फ्रॉड अकाउंट मामले में अन्य अकाउंट खंगालने और इनके गिरोह की तलाश करने में जुटी हुई है. एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस मामले में अभी कुछ और नए नाम निकलकर सामने आए हैं. इन लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही यह पुलिस के टीमें मामले में संलिप्त अन्य लोगों को पकड़ने के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ लगते अन्य राज्यों के लिए रवाना कर दी जाएंगी.’प्रदेश के बाहर भी किए अकाउंट फ्रीज’: एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि फ्रॉड अकाउंट मामले में अभी तक कुछ अकाउंट हिमाचल प्रदेश के बाहर भी पुलिस द्वारा सीज किए गए हैं.

बता दें कि कांगड़ा पुलिस द्वारा इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर इन खातों में कितने पैसों का लेनदेन किया गया है. इसी के साथ इसमें कुछ कंपनियों के नाम भी निकलकर सामने आए हैं, जिनकी फ्रॉड अकाउंट मामले में संलिप्तता नजर आ रही है. कांगड़ा पुलिस अब यह तफ्तीश कर रही है कि क्या सही में यह कंपनियां इस धोखाधड़ी के मामले में संलिप्त है या फिर सिर्फ इन कंपनियों के नाम का इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में कुछ और लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

SP शालिनी अग्निहोत्री बोली नेशनल एजेंसी की पड़ेगी जरूरत…

वही तेजतर्रार एसपी शालिनी अग्निहोत्री बोली इस पूरे रैकेट में देश भर के फ्रॉड प्लेयर्स जुड़े हुए हैं जिन पर कार्यवाही के लिए किसी बड़ी नेशनल एजेंसी और एक्सपर्ट जरूरत है।

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में सहयोग करें सभी राजनैतिक दल-सुमित खिमटा

प्रवासी मजदूर दोस्तों में राशन को लेकर झगड़ा…एक ने दूसरे की कर दी हत्या 

शिलाई क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर मरहम का काम कर गया हर्षवर्धन चौहान का दौरा

संगड़ाह के चौरास में उचित मूल्य की दुकान के संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles