10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

संगड़ाह के चौरास में उचित मूल्य की दुकान के संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी

Ashoka time’s…20 July 23 sirmour 

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सिरमौर विजय सिंह ने बताया कि संगड़ाह विकास खंड के तहत चौरास स्थित उचित मूल्य की दुकान में बरती जा रही अनियमितता की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा से मिलकर इस दुकान के संचालक के खिलाफ शिकायत दी थी। 

उन्होंने कहा कि इस दुकान में बरती जा रही अनियमितता की जानकारी उन्हें पिछले दिनों मिली थी और लोगों की शिकायत पर पिछले दिनों संगड़ाह स्थित विभाग के निरीक्षक को जांच के लिए भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि चौरास गांव के उचित मूल्य की दुकान के अन्तर्गत कुल 425 राशन कार्ड धारक है जिसमें करीब 221 राशन कार्ड धारकों ने अपना राशन ले लिया है जबकि करीब 20-25 राशनकार्ड धारक निजी कारणों से यहां से राशन नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन राशनकार्ड धारकों को पास के उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने के लिए अधिकृत किया जा रहा है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने कहा कि विभाग के निरीक्षक द्वारा लोगों की शिकायत मिलने पर पिछले दिनों उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया था और निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितता पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों को विश्वास दिलवाया है कि उचित मूल्य चौरास के संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और जो लोग फौरी तौर पर यहां से राशन न लेना चाहें, वह पास के उचित मूल्य की दुकान से अपना राशन ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी प्रदान की है जिसमें ग्राहक कहीं पर भी अपनी सुविधा के अनुसार राशन ले सकता है।

अचानक पहाड़ी से आया कार पर मलबा… पढ़िए 3 लोगों ने कैसे बचाई अपनी जान …

बेकाबू ट्रक ने रौंदी दो बाइक…एक कार भी हुई क्षतिग्रस्त 

जेसीबी से पार करवाया जा रहा उफनता खड़…10 साल बाद भी नहीं सुधरे हालात… WATCH VIDEO

हाई वोल्टेज करंट लगने से 16 लोगों की मौत 11 घायल…बेहद दर्दनाक हादसा

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles